दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल द पार्क का लाइसेंस रद्द कर दिया है। होटल के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लगने के बाद धुआं मेहमानों के कमरों तक पहुंच गया था।

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल द पार्क का लाइसेंस रद्द कर दिया है। होटल के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लगने के बाद धुआं मेहमानों के कमरों तक पहुंच गया था। इसमें नौ विदेशियों समेत कुल 15 लोग धुंए की चपेट में आकर हताहत हो गए थे। इस घटना के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने होटल में आग से बचाव के इंतजामों की जांच की, जिसमें भारी खामिया पाई गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने होटल की एनओसी को अस्थाई तौर पर रद्द करने की संस्तुति की। इसके आधार पर पुलिस के लाइसेंसिंग विभाग ने दमकल विभाग की रिपोर्ट के आधार पर होटल का लाइसेंस रद्द कर दिया। होटल के अब बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि होटल को सील किया जाएगा या खामिया दूर करने की मोहलत दी जाएगी, यह संबंधित एजेंसी तय करेगी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आग फैलने पर होटल अर्पित की तरह कई लोगों की जान जाने का खतरा था। हालांकि संयोग रहा कि इसमें कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के मुताबिक होटल के कर्मियों ने अपने स्तर पर आग को बुझा दिया था। लेकिन धुआं होटल के कमरे में फैलने से वहां रह रहे लोग बीमार हो गए थे। घटना होटल प्रशासन ने न तो दमकल विभाग और न ही पुलिस को दी थी। बाद में अस्पताल से होटल में आग की जानकारी पुलिस को मिली। इस बाद पुलिस और दमकल ने जांच की।" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
अमेरिका के टेनेसी में भीषण तूफान, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान
Image
भाजपा राज्यों से लोकतंत्र को समाप्त कर रही: कांग्रेस
Image
कोरोना : अब वुहान हॉस्पिटल के डायरेक्टर की मौत
Image
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने रविवार को उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार रियासत अली को तीन दिन के पुलिस रिमांड और लियाकत का 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि तीसरे आरोपी तारीक रिजवी को जमानत दे दी। इन दोनों पर हिंसा के दौरान भीड़ की अगुवाई करने का आरोप है, जिन्होंने इलाके में पथराव और पेट्रोल बम फेंके। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता और पुत्र हैं।
Image
अशरफ गनी अफगान के राष्ट्रपति चुने गए
Image